एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सर्राफा की दो दुकानों में दो लाख की चोरी

Deoria Updated Tue, 16 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भटनी। नगर के सर्राफा की दो दुकानों में रविवार की रात सेंध काटकर चोरों ने करीब दो लाख रुपये की चांदी के जेवरात चुरा लिए। सोमवार को इसकी जानकारी हुई तो व्यापारी आग बबूला हो गए और पुलिस गश्त पर सवाल खड़ा करते हुए नगर का मुख्य मार्ग जाम कर दिए। सीओ के आश्वासन के बाद चक्का जाम खत्म हुआ। नगर के सिनेमा रोड निवासी धनंजय वर्मा व हरिकीर्तन मोहल्ला निवासी प्रभु वर्मा की एक ही पास नगर में सर्राफा की दुकान है। रोज की तरह शाम को दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह 10 बजे दुकानदारों ने जब दुकान खोली तो पीछे की दीवार टूटी हुई थी। दुकान के अंदर रखे चांदी के सभी जेवरात गायब थे। इसकी जानकारी होते ही नगर के दुकानदार भड़क गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर का मुख्य सड़क जाम कर दिए। इससे 10:30 से 11 बजे तक यातायात प्रभावित रहा। मामला बढ़ते देखकर पहुंचे सीओ देषराज सिंह ने व्यापारियों से एक हप्ते के अंदर चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया। इस बाबत इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें