एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रसोई गैस को लेकर आक्रोश, चक्का जाम

Deoria Updated Fri, 15 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भटनी/खोरीबारी रामपुर। भटनी में रसोई गैस वितरण में धांधली से गुरुवार को लोग भड़क गये। गुस्साए लोगों ने दो जगहों खीरिया एवं घाटी पुलिस चौकी के सामने चक्का जाम किया। मौके पर पहुंची पुलिस के रसोई गैस वितरण कराने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में एजेंसी संचालक ने गैस वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस भटनी ने क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर पिकेट प्वाइंट बनाया है। इन प्वाइंटों पर आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं को गैस दी जाती है। गुरुवार की सुबह खीरिया एवं घांटी पुलिस चौकी के सामने उपभोक्ताओं ने चक्का जाम कर दिया। खीरिया पिकेट प्वाइंट के उपभोक्ता भटनी-बलुआ अफगान मुख्य मार्ग दो घंटे एवं अलवालपुर पिकेट प्वाइंट के उपभोक्ताओं ने घांटी पुलिस चौकी के सामने भटनी-भिंगारी मार्ग करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। इसके चलते दोनों तरफ से आवागमन बाधित रहा। इसकी खबर जैसे ही तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को लगी, प्रशासन के कान खड़े हो गये। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया। बाद में उपभोक्ताओं में गैस का वितरण कराई गई। खीरिया में दो ढाई दर्जन उपभोक्ता वापस लौट गये। एसआई भरत मल्ल ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण कराया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें