एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढे़ चार पशु तस्कर

Deoria Updated Thu, 05 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रुद्रपुर/एकौना। एकौना थाना क्षेत्र के कोड़री तिराहे से मंगलवार की आधी रात छापामारी कर पुलिस ने चार अंतर्जनपदीय पशु तस्कराें को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर एक पिकप में 14 पशु ठूस कर आजमगढ़ ले जा रहे थे। बुधवार को थाने पर पहुंच एसपी ने तस्कराें से पूछताछ की। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकौना थानाध्यक्ष को कोड़री गांव के समीप से तस्करी के लिए बछड़े और गाय ले जाने की सूचना मिली। उन्हाेंने टीम के साथ तस्काराें पर छापा मारा। पुलिस को देख तस्कर गाड़ी छोड़ भागने लगे। गांव के बाहर दौड़ा कर पुलिस ने तस्कराें को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण छापेमारी के दौरान एक फायरिंग की बात भी कह रहे है, हालांकि पुलिस इससे साफ इंकार कर रही है। पिकप यूपी 53 बी 1138 पर आठ बछडे़ और छह गाय बांध कर रखी हुई थी। पुलिस पशुआें सहित गाड़ी को थाने ले आई। तस्कराें ने बताया कि वे तस्करी के लिए पशुआें को आजमगढ़ ले जा रहे थे। पशुआें के साथ पकड़े गए तस्कर गुदरी पुत्र रामधनी निवासी रामपुर बड़हलगंज, बंसता पुत्र रामदेव निवासी भलुआन थाना गगहा, टिंकू शाही पुत्र नन्हे और रियाजुद्दीन पुत्र पाखंडी सिहाइचपार, गगहा का निवासी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को गोवध, पशु क्रूरता अधिनियम में चालान किया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें