एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टेस्ट पास करने पर मिलेगी साइकिल की सवारी

Deoria Updated Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। मिशन 2012 फतह के बाद 2014 लोकसभा चुनाव को टारगेट बना रही सपा टिकट बंटवारे को लेकर काफी संजीदा है। हाईकमान की ओर से योग्य प्रत्याशियाें को ही टिकट देने की योजना है। इसके लिए लोक सभावार प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो एमपी टिकट के दावेदाराें का इम्तहान लेंगे। परीक्षा पास करने वालाें को ही पार्टी की ओर से साइकिल की सवारी मिलेगी। सपा आगामी लोकसभा चुनाव में बीते विधानसभा के पूरे अनुभव को झाेंक देना चाहती है।
यही वजह है कि लोकसभा चुनाव के टिकट वितरण में भी पार्टी काफी फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाना चाह रही है। इस बार एमपी का टिकट देने के लिए प्रत्याशियाें का टेस्ट लेने की योजना बनी है। जिसके तहत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में हाईकमान की ओर से एक-एक प्रभारी तैनात किया गया है। जो टिकट के लिए अर्जी लगाए सपा नेताओं के साथ बैठक कर उनकी योग्यता नापेंगे। पार्टी में राजनीतिक कद के साथ ही क्षेत्र के सामाजिक और भौगोलिक जानकारियों में पारंगत दावेदाराें को टिकट में तवज्जो देने की बात कहीं जा रही है। जिले के दोनाें लोकसभा क्षेत्र के टिकट दावेदाराें का इम्तहान लेने प्रभारी जिले में पहुंच गए हैं। सलेमपुर के प्रभारी जरौरा के विधायक व लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष दीप नारायण यादव और देवरिया के लिए गुन्नौर के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को बनाया गया है। जो दावेदाराें को बुलाकर टेस्ट ले रहे हैं। टेस्ट देने वालाें में पूर्व सांसद, एमएलसी, विधायक, पूर्व विधायक समेत कद्दावर नेताओं के बेटे-बेटियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें