एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नहीं होगी शिक्ष्ाकाें की प्रोन्नति

Deoria Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में प्राथमिक और जूनियर शिक्षकों के प्रोन्नति पर शासन ने रोक लगा दी है। इसके चलते इस साल जूनियर विद्यालय का प्रधानाध्यापक बनने की राह देख रहे करीब 260 शिक्षकों के अरमानों पर पानी फिर गया है। सूची में शामिल करीब 25 शिक्षक ऐसे हैं जो जून 2013 में रिटायर हो जाएंगे। प्रमोशन की सूची बनाने में व्यस्त अधिकारी अब समायोजन की सूची बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोन्नति में आरक्षण के चलते प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और जूनियर के सहायक अध्यापकों का प्रमोशन वर्ष 2000 से ही रुका था। न्यायालय के हस्तक्षेप के चलते इन शिक्षकों का इस साल प्रमोशन होना तय था। इसमें 25 शिक्षक ऐसे शामिल थे जिनकी सेवा मात्र एक साल ही बची है। नगर निकाय के चुनाव के चलते प्रमोशन में विलंब हो गया। इधर, विद्यालयों में रिक्त पड़े पदों को भरे जाने के लिए प्रमोशन व समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो कर दी गई थी। यहां तक कि प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों की काउंसिलिंग भी कर ली गई। इसी बीच शनिवार की शाम बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव डा.आईपी शर्मा का पत्र मिलते ही प्रमोशन सूची जारी करने पर रोेक लगा दी गई। अब जिले के 300 जूनियर विद्यालयों की जिम्मेदारी सहायक अध्यापकों के ही भरोसे होगी। वैसे तो जूनियर के 696 विद्यालयों में से 80 से अधिक विद्यालय एकल हैं। वहीं दर्जन भर विद्यालयों में ताला लटका हुआ है। ऐसे विद्यालयों में शिक्षकों के भेजे जाने के लिए समायोजन सूची बनाई जा रही है। हर साल 15 जुलाई तक होने वाले समायोजन को इस साल 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। जिले के सभी बीईओ समायोजन सूची बनाने में जुट गए हैं। इस संबंध में बीएसए एमए अंसारी ने बताया कि शिक्षा निदेशक ने अग्रिम आदेश तक प्रमोशन पर रोक लगा दी है।
समायोजन जरूरी है। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है। 31 जुलाई तक समायोजन सूची फाइनल कर संबंधित विद्यालयों में स्थानांतरित शिक्षकों को पदस्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें