एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जमीन विवाद में चटकीं लाठियां

Deoria Updated Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम निशनिया पैकोली में रविवार की रात 10 बजे भूमि विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच अचानक लाठियां चलने लगी। इसमें दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। दो को गंभीरावस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम निशनियां पैकोली में बिहारी यादव, रामप्यारे यादव, बद्री यादव और राम अवध यादव पुत्रगण भकोल यादव के बीच पहले से ही बंटवारे का विवाद चल रहा है। रविवार की शाम पहले दोनों पक्षों में बाताकही और हाथापाई हुई। बाद में रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सभी भाईयों के बीच अचानक लाठी डंडे से जमकर मारपीट होने लगी। इस मारपीट में रामप्यारे और बिहारी बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें