एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

असलहे के साथ बदमाश पकड़ा गया

Deoria Updated Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कंचनपुर। सोमवार की रात दस बजे के करीब शातिर अपराधी एक युवक को मारने की नियत से उसे घर में घुस गया। घटना तरकुलवा कस्बे की है। परिजनों के विरोध के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश को आधी रात को असलहे के साथ दबोच लिया। चौबीस घंटा बीतने के बाद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरकुलवा कस्बा निवासी प्रकाश पुत्र राजाराम सोमवार की रात दस बजे के करीब अपने घर में सो रहा था। तभी छत के रास्ते एक बदमाश उसके कमरे में घुस गया। तभी परिजनों की आंख खुल गई। बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकला। इस बात की सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुए और एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक विदेश असलहा बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस बदमाश के बारे में जांच पड़ताल कर रही है। कुछ और राज सामने आने की उम्मीद है। प्रकाश के परिवार वालों ने थाने में तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। थानेदार ने कहा कि पूरी तरह जांच के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें