एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पूजा शर्मा चुनी गईं निर्विरोध महामंत्री

Deoria Updated Sun, 04 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरहज। श्रुतिकीर्ति बौद्ध कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में शनिवार को नामांकन में विभिन्न पदों के लिए पर्चे दाखिल हुए। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल की। महामंत्री पद पर पूजा शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर रागिनी मद्धेशिया और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर एकता चौहान का एक मात्र नामांकन होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। जबकि अध्यक्ष पद के लिए निकिता ओझा, सुमन कुशवाहा और उपाध्यक्ष पद के लिए पूनम यादव, ज्योति पांडेय ने पर्चा भरा है। शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। चुनाव अधिकारी राजन यादव से मिली जानकारी के अनुसार छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दो-दो नामांकन होने से शुक्रवार को मतदान होगा। जबकि महामंत्री, कोषाध्यक्ष और पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए एक-एक पर्चे दाखिल होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है। सभी को इसका पालन करने का निर्देश दिया गया है। निर्विरोध निर्वाचन होने पर विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें