एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

व्यवसायी का शव नाले में मिला

Deoria Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भाटपाररानी। सिवान जिले के मैदनिया निवासी सुदामा कुशवाहा (50) का बुधवार की रात नाले से शव मिला। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। घरवालों के मुताबिक आपसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरवा थाना क्षेत्र के मैदनिया निवासी सुदामा कुशवाहा की मैरवा में कपड़े का व्यवसायी था। रोज की तरह वह बुधवार को भी अपनी दुकान पर गया लेकिन रात में नहीं लौटा। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर घरवाले खोजते हुए नहर के पास पहुंचे। जहां भोर में करीब चार बजे लावारिस पड़ी बाइक देखकर दंग रह गए। गाड़ी पहचानने के बाद परिवार वालों ने सुदामा की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उन्हें पास के नाले में उसका शव दिखा। उन लोगों ने शव को नाले से बाहर निकाला। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब तक मौके पर आस पास के लोग भ्ाी जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक के सिर पर गहरी चोट का निशान था। बताया कि रंजिश में सुदमा की हत्या की गई है। कुछ लोग काफी समय से उसके पीछे पड़े थे। घटना की खबर सुन गांव के लोग और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। मैरवा पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह साफ होगी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें