एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चुनाव में हार पर मचाया उत्पात

Deoria Updated Fri, 09 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरहज। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की हार को उसके समर्थक पचा नहीं पाये। हार से खार खाये उसके सैकड़ों समर्थकों ने नगर में जमकर उत्पात मचाया। नगर के मेनरोड पर ठेला, सब्जी और दुकानों पर तोड़फोड़ की। सड़क किनारे खड़ी दर्जनों बाइक और कारों के शीशे तोड़ दिए। दहशत का आलम यह रहा कि दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। सड़क पर घंटों अफरातफरी मची रही। बाद में पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम आते ही अध्यक्ष पद के एक पराजित प्रत्याशी के समर्थक उग्र हो गए। नगर में मेन रोड पर जमकर उत्पात मचाया। अभिमन्यु गोड़ की बाइक, राधेश्याम मद्धेशिया की कार तोड़ दिए। इसके बाद पटरी पर कुशवाहा बीज भंडार, रमेश फोटो स्टूडियो में, राधेश्याम की जनरल स्टोर्स की दुकान के काउंटर तोड़कर सामान फेंक दिए। संतोष चौहान के अंडे का ठेला, श्यमा मद्धेशिया के मिठाई का ठेला, हंसराज सोनकर, मुख्तार अहमद का फल का ठेला, दुर्गेश का भूजे का ठेला पलट दिए। इसके बाद राममिलन, दीपू सोनकर, रामअशीष, सलीम, संतोष, तेतरा खातून, रामबेलास, श्रीनिवास की सब्जी की दुकानें तहस-नहस कर दी। जबकि मिर्जापुर के सब्जी विक्रेता रामसकल की सब्जी नष्ट करने के बाद चार हजार रुपये नकदी और मोबाइल, मोहांव के गणेश प्रसाद की मोबाइल लूट लिए। उग्र युवकों के हंगामे को देख अन्य दुकानों के शटर बंद हो गए। पुलिस बल के साथ सीओ पहुंचने के बाद उत्पाती भाग निकले।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें