एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चेक नहीं िमलने पर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Deoria Updated Thu, 27 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। कन्या विद्याधन के चेक को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी करीब दो हजार छात्राओं ने डीएम आवास प्रदर्शन किया। जब कोई अधिकारी मामले में हस्तक्षेप नहीं किया तो नाराज छात्राओं ने देवरिया-गोरखपुर मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। थोड़ी देर बाद उप जिलाधिकारी सदर मौके पर पहुंचे और छात्राओं का चेक खाते में भेजे जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी नरेंद्र सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कन्या विद्याधन का चेक बांटना था। जिले के सभी पात्र 2137 छात्राओं को बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान मात्र 500 छात्राओं को ही चेक दिया जा सका।
विज्ञापन

शेष छात्राओं को बुधवार को चेक देने के लिए डीआईओएस कार्यालय बुलाया गया था। इस ठंडक में सुबह नौ बजे से ही छात्राएं चेक के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पहुंच गईं। 12 बजे तक कोई अधिकारी चेक देने के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद निराश छात्राओं ने आंदोलन का रुख अपना लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से नारेबाजी करने लगी। इसके बाद भी कोई अधिकारी इन छात्राओं का सुध लेने नहीं पहुंचा। उपेक्षा से आहत छात्राओं का गुस्सा और बढ़ गया और वे डीएम आवास पर पहुंच कर प्रदर्शन करने लगी।
काफी देर तक छात्राओं का प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद वे देवरिया-गोरखपुर मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गईं। लगभग आधे घंटे तक इस सड़क पर आवागमन ठप हो गया। खबर लगने के बाद उप जिलाधिकारी सदर दिनेश गुप्ता पहुंचे। छात्राओं को समझाए और चेक उनके खाते में भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी छात्राओं ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। हालांकि छात्राओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं पूरी हुई तो फिर से आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें