देवरिया। नए वर्ष की शुरुआत करने के लिए शहर के युवा काफी उत्साहित हैं। दुकानदार से लेकर युवा पहले से नये वर्ष की तैयारी में जुटे हैं। शहर के विभिन्न मार्ग पर ग्रीटिंग कार्ड की दुकान सज गई है। वहीं फूल कारोबारी नए वर्ष फूल का आर्डर दे रखे हैं।
कोतवाली रोड पर स्थित फूल के कारोबारी श्रीराम ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल फूलों का कारोबार अच्छा है। मांग भी काफी बढ़ गई है। 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये के बुके बनाए गए हैं। लाल गुलाब 10, टच गुलाब 25 से लेकर 50, सफेद गुलाब 50 से 60 और पीला गुलाब 20 रुपये में उपलब्ध है। आम तौर पर युवा वर्ग के लोग फूलों की खरीदारी करते हैं। बुके की मांग अधिकारियों के लिए होता है। कुछ लोग 31 दिसंबर को फूल लेकर कर घर जाते हैं। मगर आर्डर पर हजारों की संख्या में लोगों का फूलों वाला गिफ्ट एक जनवरी की सुबह तैयार कर दिया जाता है। इस काम के लिए रातभर लोग काम करते हैं। तब जाकर मांग पूरी हो पाती है। नगर पालिका रोड पर ग्रीटिंग कार्ड की दुकान करने वाले सुनील गुप्ता का कहना है कि ई-मेल फेसबुक और मोबाइल के मैसेज पर ग्रीटिंग कार्ड भारी है। लोग वर्षों तक कार्ड को अपने पास रखते हैं। उनके पास तीन रुपये से लेकर 500 रुपये तक का ग्रीटिंग कार्ड मौजूद है। इन कार्डों में मीठी धुन के साथ, डायरी भी मौजूद है। कटिंग वाले कार्डों की ब्रिकी तेज है। 50 रुपये से लेकर 100 रुपये के कार्डों की मांग सबसे ज्यादा है। न्यू कालोनी के रहने वाले अनिकेत नए वर्ष की तैयारी में अभी से जुटे हैं। वह अपने मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बना रहे है। उनका मानना है कि पूरी यादों को छोड़कर भविष्य की तैयारी करनी चाहिए। डीजे की धुन में नाचेंगे। दोस्तों को गिफ्ट देंगे। फूल और ग्रीटिंग उन्हें बहुत पसंद है। अंसारी रोड निवासी मोहसिन सिद्दिकी नए वर्ष पर कुशीनगर जाएंगे। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे