एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जितेंद्र अध्यक्ष और गोरख मंत्री बने

Deoria Updated Mon, 21 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। अशोक इंटर कॉलेज बरपार में माध्यमिक शिक्षक संघ का विद्यालयीय इकाई का चुनाव किया गया। जिसमें जितेंद्र प्रसाद तिवारी को अध्यक्ष और गोरखनाथ यादव को मंत्री चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के पूर्व शिक्षक संघ की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. मिथिलेश सिंह ने कहा कि शिक्षक ों के हित के लिए संगठन जरूरी है। संगठन के बल पर ही हम किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। अभी तक शिक्षकों को जो भी कामयाबी हासिल हुई है। वह संगठन के बलबूते ही मिली है। सिंह ने प्रस्ताव रखा की जिन पदों पर चुनाव किया जाना है कोशिश यह रहे कि यह चुनाव आम सहमति से हो। इस प्रस्ताव का सभी शिक्षकों ने समर्थन किया। इस चुनाव में अध्यक्ष व मंत्री के अलावा ध्रुवनाथ पांडेय, मंगनू प्रसाद को उपाध्यक्ष, हरिनारायण प्रसाद को कोषाध्यक्ष, गोपाल आडिटर सहित रामायन मिश्र, रवींद्र नाथ मिश्र, जगदीश नारायण राव, श्रीराम मणि, नीरज श्रीवास्तव, मुहम्मद जाकिर हुसैन, कतवारू राम, मुमताज अहमद, लालचन यादव, सत्येंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें