एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पति को मिले एसपी की रैंक ः परवीन

Deoria Updated Sat, 09 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। शहीद सीओ ज़ियाउल हक मामले में सीबीआई निर्धारित समय सीमा में ही जांच पूरी करेगी। जांच के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। यह बात शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने जुआफर गांव में ज़ियाउल हक के परिवार से मिलने के बाद कही। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे जुआफर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद सीओ के घर जाकर पत्नी परवीन और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। परवीन के सवालों को सुनने के बाद एक निर्धारित समय में सीबीआई जांच पूरी होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सीबीआई निष्पक्षता से जांच करेगी जिससे पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।
परवीन ने उनसे शहीद ज़ियाउल हक को पुलिस कप्तान का रैंक देकर वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने और गांव का नाम ज़ियाउल हक रखने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीबीआई एक निष्पक्ष एवं स्वतंत्र संस्था है। उसकी जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे अवश्य सजा मिलेगी। उन्होंने परवीन की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बहादुर महिला हैं। उन्होंने यदि अपनी बात साहस के साथ नहीं उठाई होती तो मामला यहां तक नहीं पहुंचता।
विज्ञापन

वे यहां राजनीति करने नहीं आए हैं। पीड़ित परिवार का दर्द साझा करने आए हैं। निश्चित ही इस परिवार के साथ ज्यादती हुई है। केंद्रीय मंत्री के साथ कांग्रेस विधान परिषद में अपने दल के नेता नसीब पठान, डॉ. अजीज अहमद, डॉ. तलक अजीज, नरेंद्र सिंह, अखिलेंद्र शाही, जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी, सच्चिदानंद सिंह राना, सुहेल अंसारी और कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे। जुआफर गांव पहुंचने से पहले गौरीबाजार, नगर के सुभाष चौक और खुखुंदू चौराहे पर केंद्रीय मंत्री का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें