एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कृष्णा, राधिका और जया रहे अव्वल

Deoria Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रुद्रपुर। नगर में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कृष्णा पांडेय, राधिका गौड़ और जया पांडेय अव्वल रहे। 17 फरवरी को आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयाें में आठ सौ बच्चाें ने हिस्सा लिया था। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने विजयी प्रतिभागियों को नकदी और ज्ञानवर्धक पुस्तकें देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजुहा चौराहा स्थित केडी पब्लिक स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में चेयरमैन छट्ठेलाल निगम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रगति शुक्ला, अभय पाल, प्रवीण पांडेय, हर्षित सिंह, राहुल गुप्ता, अर्चना भारती, नसरीन खातून सहित 30 बच्चाें में सांत्वना पुरस्कार वितरित किया। प्रतियोगिता में नगर के एक दर्जन विद्यालयाें में छात्राें ने भाग लिया था। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे प्रतियोगिताआें से बच्चाें की प्रतिभा में निखार आता है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से बच्चाें में कोर्स की पढ़ाई के अलावा अन्य जानकारियाें के प्रति रुझान बढ़ता है। इस अवसर पर आयोजक एनके सिद्धार्थ, पीके पांडेय, नित्यानंद जायसवाल, सुनील त्रिपाठी, श्रीराम मद्धेशिया, अजय पटवा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें