एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना वार्षिकोत्सव

Deoria Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। जिला कोआपरेटिव सभागार में ब्लूमिंग राजे एकेडमी नेहरू नगर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक आरएस दास ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद शुरू हुए कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा आयशा, मुस्कान ने सरस्वती वंदना, बेबी, जागृति, ब्यूटी और श्रेयांशा के स्वागत गीत की प्रस्तुति से अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद छोटी सी आशा की प्रस्तुति बेबी, सीपू, स्मृति, अनन्या, कनक, जिज्ञासा और दीपांशी ने की। तृप्ति, अमन, करिश्मा, जै़द, मुस्कान, किसलय, अश्विन, प्रियांशी, पलक और सक्षम ने राधा तेरी चुनरी की प्रस्तुति पर डांस किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के तरफ से वेस्ट पैरेंट्स को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्री प्राइमरी के श्रीमती व उदय मिश्र और प्राइमरी के अरविंद मिश्रा को पुरस्कृत किया गया। वेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार प्राइमरी के करिश्मा केशवानी और प्री प्राइमरी के नीतेश मद्देशिया को दिया गया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में क्रमश: नर्सरी के वैष्णवी, एलकेजी आदित्य यादव, यूकेजी में नीतिश, प्रथम में शाम्या जोहा, द्वितीय में आस्था सिंह, तृतीय में करिश्मा केशवानी, चतुर्थ में प्रीति मद्देशिया व पंचम में अनुष्का गोड़ को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें