देवरिया। युनिवर्सिटी परीक्षा मेें शनिवार को सचल दल दक्षिणी के संयोजक डॉ. केके ओझा की टीम ने सुबह की पाली में बीए भाग तीन हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में परमेश्वर महाविद्यालय नौतन हथियागढ़ में 11 परीक्षार्थियों के पास से अनुचित सामग्री पकड़ा। डॉ. चौबे ने बताया कि कई परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं समान पाई गई। इससे यह साबित हो रहा है कि शिक्षक बोलकर नकल करा रहे हैं। वहीं सचल दल दक्षिणी टीम के प्रभारी डॉ. अरुण त्रिपाठी ने बताया कि सुबह की पाली में शेख शहीद महिला महाविद्यालय मदनपुर से बीए भाग तीन हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र में एक परीक्षार्थी और श्रीराम महाविद्यालय तेलियाकला से इसी विषय में एक परीक्षार्थी को पकड़े। टीम में अटल बिहारी द्विवेदी, देवेंद्र मिश्र, प्रतिमा त्रिपाठी व स्मृति श्रीवास्तव शामिल रहे। उन्होंने बताया कि एक केंद्र पर शिक्षक बोलकर नकल करा रहे थे। उस केंद्र को सामूहिक नकल की रिपोर्ट की गई है।