एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन छप्पर जले

Deoria Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। बिजली की शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। घटना रविवार की दोपहर रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हिरंदापुर गांव की है। एसओ रामपुर कारखाना और फायर सर्विस की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं गौरीबाजार थाना क्षेत्र के परसिया गांव में आग लगने से 48 हजार नकदी समेत तीन लाख का सामान जल गया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हिरंदापुर गांव के बीचोबीच इस्माइल का घर है। वह परिवार के साथ रविवार को घर पर कुछ काम कर रहे थे। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। थोड़ी ही देर बाद पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। गांव के बीचोबीच उठती आग की लपटों से गांववाले भयभीत हो गए। एसओ रामपुर कारखाना को घटना की सूचना मिली, तो वह सिपाहियों के साथ पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच इस्माइल के घर के बगल में रहने वाले इस्तेखार का भी करीब तीस हजार का सामान जल गया। फायर सर्विस टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गौरीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार, छप्पर में आग लगने से 48 हजार नकदी समेत तीन लाख का सामान जल गया। थाना क्षेत्र के परसिया गांव में रामनेवास, सुभाष और रामू की छप्पर में भी आग लग गई। आग से करीब तीन लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें