एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कमरे में बंदकर महिला को पीटा

Deoria Updated Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। सलेमपुर कोतवाली के सिसवा पांडेय गांव में एक भसुर ने अपने भयहु को कमरे में बंद कर पिटाई की। पांच दिनों से वह जिला अस्पताल के बेड पर कराह रही है। महिला के शरीर पर अब भी एक दर्जन से अधिक जगहों पर चोट के निशान हैं। महिला ने भसुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली के सिसवा पांडेय गांव की रहने वाली द्रोपदी देवी को रविवार को उनके ही भसुर ने किसी बात पर पीटकर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि कमरे में बंद कर उसके भसुर ने उसकी पिटाई की। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे तो महिला की जान बची। उपचार के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके शरीर पर अब भी जख्म हैं। परिवार के लोग महिला के साथ अस्पताल में हैं। सलेमपुर पुलिस ने महिला की तहरीर पर भसुर और उसके लड़के के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसे अब भी धमकी मिल रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें