एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पकड़ी बाजार में झोलाछाप का हॉस्पिटल सील

Deoria Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रुद्रपुर। पकड़ी में अवैघ रूप से हॉस्पिटल चला रहे झोलाछाप का अस्पताल रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दी। डिप्टी सीएमओं डा.राजेश्वर सिंह के साथ पहुंची छह सदस्यी जांच टीम ने हास्पिटल के हर कोने की जांच की। अस्पताल से भारी मात्रा में एक्सपायर दावाएं मिली।आपरेशन थियेटर और मरीज भर्ती कक्ष में जांच टीम तालाबंद दी है। डिप्टी सीएमओं ने अवैध अस्पताल चला रहे झोलाछाप यूके गोस्वामी के खिलाफ धोखाधड़ी और मेडिकल अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनपुर थाने के धनौती मठिया गांव का रहने वाला यूके गोस्वामी शिवम् हॉस्पिटल के नाम से नर्सिंग होम चलाता है। शनिवार को झोलाछाप के अस्पताल मे पेट दर्द से पीड़ित अधेड़ की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़ फोड़ की। भीड़ ने उसकी कार कूंच दी। लोग झोलाछाप के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत करने की मांग कर रहे किए। घटना के बाद रविवार को डिप्टी सीएमओ के साथ स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम के सदस्य एके शुक्ला, अरुण शाही, शकूर अहमद, एमपी तिवारी और सरोज तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ पकड़ी बाजार पहुंचकर अस्पताल सील कर दिया। अस्पताल से कई बोरी एक्सपाइरी दवाएं बरामद हुईं। जांच टीम ने आपरेशन के साजों समान और अन्य उपकरणों को भी सील कर दी है। डिप्टी सीएमओ ने मदनपुर थाने में झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभियान चला कर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी।
झोलाछाप चला रहें नर्सिंग होम
रुद्रपुर। क्षेत्र में 40 नीम हकीम खतरे जान की कहानी चरितार्थ कर रहे हैं। देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में झोलाछाप बाकायदे नर्सिंग होम चला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का भी इन पर खास असर नहीं है। बीते दिनों अभियान में पकड़े जाने के बाद उन्होंने हॉस्पिटल का नाम बदल कर चिकित्सा कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पकड़ी बाजार में शनिवार को एक झोलाछाप के हॉस्पिटल में तोड़फोड़ के बाद स्वास्थ्य महकमा पूरे जनपद के झोलाछाप की धरपकड़ को अभियान चलाने जा रहा है। जिले में झोलाछाप की नई सीडी तैयार कर ली गई है। इस सीडी में रुद्रपुर के 40 झोलाछाप के नाम हैं। इनमें से 20 झोलाछाप नर्सिंग होम चला रहे हैं। बीते वर्ष जुलाई में अवैध हॉस्पिटल और नर्सिंग होम की जांच में पकड़े गए झोलाछाप छूटने के बाद हॉस्पिटल का नाम बदल कर धंधा शुरू कर दिए हैं। रुद्रपुर कस्बे में भी आधा दर्जन अवैध नर्सिंग होम चल रहे हैं। पकड़ी में झोलाछाप के कारनामे से अधेड़ की मौत के बाद हुआ हंगामा एक बार फिर स्वास्थ्य महकमें को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद जागा विभाग अब पूरी तैयारी से झोलाछाप को सबक सिखाने का दंभ भर रहा है। रुद्रपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसएन शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में 40 झोलाछाप को चिह्नित किया गया है। इनके खिलाफ जनपद की छापामार टीम कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे हॉस्पिटल और नर्सिंग होम अभियान चलाकर सील किए जाएंगे। छापामार टीम झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें