एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक यूनिट रक्त बचा सकता है जिंदगी

Deoria Updated Sat, 15 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर रक्तदाता प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया। इसमें 20 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। 15 बार रक्तदान करने वाले निरंकारी मंडल के दो लोगों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एएन तिवारी ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। इसमें स्वैच्छिक संगठनों और समाजसेवियों को आगे आना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूडी त्रिपाठी ने कहा कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं है। यह लोगों की जागरूकता की देन है। संत निरंकारी मंडल, रेडक्रास सोसायटी और विश्व हिन्दू परिषद के 35 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया था। चार महिलाओं सहित कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया। सीएमओ ने सर्वाधिक 15 बार रक्तदान करने वाले निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज बद्री विशाल सिंह और मीडिया प्रभारी उपेंद्र यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रक्तदान करने वालों में डिग्रीचंद यादव, निर्मला देवी, सुधीर श्रीवास्तव, रामनयन सिंह, उमेश सिंह, गोपाल रुंगटा, धीरज अग्रवाल, विकास केडिया, अवधेश मिश्र, विजय जुआठा, विद्यावती देवी, तेज बहादुर, नागवंती देवी, चंद्रावती देवी, विन्ध्याचल प्रसाद प्रमुख रहे। इस मौके पर रेडक्रास सोसायटी के सचिव अखिलेंद्र शाही, रक्तकोष प्रभारी डॉ. जेपी सिंह, रामजी प्रसाद, रवि प्रताप सिंह, केके सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें