एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कृष्ण ने जीती कुन-डो चैंपियनशिप

Deoria Updated Wed, 10 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। आठवें एशिया कप स्पोर्ट जीत कुन-डो चैंपियनशिप मुंबई में आयोजित हुई। जिसमें जिले के कृष्णकुमार ने परचम लहराया है। 54 से 58 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्वनमेंट ऑफ इंडिया स्पोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया हाल अकुरली रोड कांदीबली ईस्ट में 8वां एशिया कप स्पोर्ट जीत कुन-डो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। 54 से 58 वर्ग किलोग्राम भार वर्ग में जिले के परसिया अहीर गांव के कृष्णकुमार तिवारी ने गोल्ड मेडल जीता है। इसके लिए इंटरनेशनल एंड इंडिया प्रेसीडेंट राजेंद्र के जिहारा ने उसे पुरस्कार दिया। कृष्णकुमार का कहना है कि 10वीं पास करने के बाद वह लखनऊ चला गया और वहीं प्रैक्टिस करने लगा। इससे पूर्व वर्ष 2011 में पश्चिम बंगाल में आयोजित 23वां नेशनल चैंपियनशीप में भी उसको गोल्ड मेडल हासिल हुआ था। 8 अगस्त 2012 को दिल्ली में आयोजित इन्डिपेंडेंट कप और मथुरा में आयोजित नार्थ यूपी जोन में भी गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसी वर्ष अप्रैल में आयोजित ओपेन स्टेट चैंपियनशिप में भी कृष्णकुमार को गोल्ड मेडल हासिल किया था। उसने इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजन को दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें