भाटपाररानी। नगर के बीआरडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या और प्रबंधक के बीच चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। प्रधानाचार्या की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ महिला उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद त्रिपाठी सोमवार को प्रधानाचार्या मंजू त्रिपाठी को प्रपत्रों में जालसाजी व वेतनमान में धांधली करने आदि के आरोप में निलंबित कर प्रधानाचार्य कक्ष को सील कर दिया था। प्रधानाचार्या ने पुलिस को तहरीर देकर प्रबंधक पर जबरन उपस्थिति रजिस्टर, व अन्य कागजात सहित अभद्रता करने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।