एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पेट्रोल में पानी निकलने पर हंगामा

Deoria Updated Mon, 19 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बघौचघाट। पथरदेवा के हनुमानगंज चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों ने पेट्रोल में पानी मिलने पर रविवार को हंगामा किया। बाइक चालकों का कहना था कि पानी मिला पेट्रोल दिया गया है। बता दें कि क्षेत्र के 11 बाइक चालक पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ियों में पेट्रोल भरवाकर जैसे ही आगे बढ़े कि उनकी गाड़ियां बंद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिस्त्रियों को दिखाने के बाद बाइक चालकों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर शिकायत की। लेकिन पंप वाले पेट्रोल में पानी मिले होने की बात मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद बाइक चालकों ने हंगामा किया। चालकों के दबाव बनाने के बाद मैनेजर ने जब बाइक की टंकी से पेट्रोल निकलवाया तो पेट्रोल की जगह पानी निकला। उसके बाद उन्होंने पंप से पेट्रोल निकलवाया तो उसमें भी पानी निकला। उसके बाद अपनी गलती स्वीकार करते हुए बाइक सवारों को दुबारा पेट्रोल मुहैया कराया। मैनेजर ने बताया कि कहीं से गड़बड़ी हो गई है। मुझको पता नहीं है। इस मौके पर मो. नूर आलम कंचनपुर, विकास, जवाहर, उदयभान, राहुल, गुडडू आदि बाइक चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें