एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

करौंदी के पास हत्यारोपी गिरफ्तार

Deoria Updated Tue, 27 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। कोतवाली थानाक्षेत्र के परसिया भंडारी गांव निवासी कारोबारी युवक की हत्या में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से एक बाइक भी बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में उसने दो अन्य साथियों का नाम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को करौंदी चौकी के पास कोतवाल ने एक बाइक सवार को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू उर्फ दीपक निवासी मठिया बिहार बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह 28 जुलाई को कोतवाली थानाक्षेत्र के चकसराया बदलदास गांव के पास लूट की घटना की योजना बना रहा था।
परसिया भंडारी गांव निवासी धीरज सिंह सोनूघाट स्थित दुकान से घर लौट रहा था। उसके साथियों ने लूटने की योजना बनाई। बाइक लूटने में वह कुछ लोगों को पहचान लिया। जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें