बरहज। नगर के पटेल नगर पूर्वी और पश्चिमी को ट्रांसफार्मर से बिजली की बिजली की आपूर्ति होती है। आजाद नगर दक्षिणी का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद इसी ट्रांसफार्मर से विभाग पटेल नगर की बिजली का आजाद नगर के लिए तार जोड़ रहे थे। मुहल्ले के लोगों को जानकारी होने पर एकत्र हो गए और विरोध करने लगे। इसी बीच आजाद नगर के लोग भी वहां आ धमके। उन्होंने तार जोड़ने और नहीं जोड़ने की बात को लेकर कहासुनी शुरु हो गई। इसी बीच मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिजली विभाग के एसडीओ और थानाध्यक्ष पहुंच गए। दोनो पक्षों को थाने ले गए। पुलिस का तेवर देख दोनों पक्ष मान गए।