एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Deoria Updated Sat, 31 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरहज। अघोषित बिजली कटौती और जर्जर उपकरणों को बदलने की मांग को लेकर बरहज विकास मंच का चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक के आश्वासन पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।विधायक प्रेमप्रकाश सिंह ने कहा कि बिजली एक गंभीर समस्या है। नगरवासियों को इस समस्या से शीघ्र ही निजात मिल जाएगी। इसके लिए प्रयास जारी है। एक माह के अंदर ही जर्जर हो चुके विद्युत उपकरणों को बदलने का काम किया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों से बात की गयी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली की समस्या को देखते हुए तेलियां कला, सतरांव और महेन में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य चालू कराया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि भलुअनी का विद्युत सब स्टेशन तैयार हो गया है शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति चालू हो जाएगी। इससे पूर्व उन्होंने अनशनकारियों की सारी मांगों को मानते हुए विद्युत समस्या के सुधार के लिए एक माह का समय मांगा जिसे बरहज विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अजीत जायसवाल, तारकेश्वर नाथ वर्मा, अशोक सिंह, रमेश यादव, मिहिर कांत तिवारी, कृष्णा नंद सिंह, संजय जायसवाल, रतन सोनकर, सुरेश सोनकर, पवन जायसवाल और विष्णु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें