एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकाला गया

Deoria Updated Wed, 04 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों, बढ़ रही महंगाई और बिजली कटौती के खिलाफ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस कई मार्गों से होते हुए डीएम आवास पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशाल जुलूस से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्यामसुंदर मद्धेशिया ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते हर वर्ग के लोग परेशान हैं। प्रदेश की समाजवादी सरकार व्यापारियों का शोषण कर रही है। विकास कार्यों से इन सरकारों का वास्ता नहीं है। व्यापारी वर्ग के लोग आने वाले चुनाव में इसका बदला लेंगे। भाजपा के महामंत्री रामकृपाल सिंह ने कहा कि महंगाई ने सभी की कमर तोड़ दी है। यह सब सरकारों की अदूरदर्शी सोच का परिणाम है। नगर महामंत्री ब्रजेश चंद्र शाही ने कहा कि जिले में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ठीक नहीं है।
इसमें सुधार किया जाए। मशाल जुलूस सुभाष चौक से निकलकर मालवीय रोड, नगर पालिका रोड, पुराना बस स्टेशन चौराहा, सिविल लाइंस होते हुए डीएम आवास पहुंचकर समाप्त हुआ। मशाल जुलूस में गोविंद चौरसिया, बालमुकुंद, ईश्वर गुप्ता, भरत चौहान, सन्नी मद्धेशिया, नीरज मद्धेशिया, विष्णु गुप्त, द्वारिका, विक्की, राजन, घनश्याम और शिवम् आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें