एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विधायक ने की 28 करोड़ की सड़क का शिलान्यास

Deoria Updated Mon, 09 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रुद्रपुर। त्वरित आर्थिक विकास निधि से रविवार को विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने 28 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। 12 किलोमीटर लंबी सड़क, हाट मिक्स प्लांट से हाईवे की तर्ज पर बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उपनगर के आदर्श चौराहे पर आयोजित समारोह में विधायक ने कहा कि रुद्रपुर से नगवा तक बनने वाली 12 किलोमीटर सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग की तर्ज पर बनने वाली पूर्वांचल की इकलौती सड़क है। मुख्यमंत्री से सड़क के महत्व पर वार्ता के बाद उन्होंने निर्माण के लिए पहली किस्त रिलीज कर दी है। इस मार्ग के निर्र्माण के बाद आजमगढ़, मऊ और बनारस का रास्ता सुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर ऐतिहासिक विकास की ओर बढ़ रहा है। यहां विकास का पहिया किसी के रोकने से नहीं रुकेगा। जल्द ही केंद्र सरकार की बड़ी परियोजना से रुद्रपुर को नवाजा जाना है। उन्होंने अन्य दलों के नेताओं को विकास में रोड़ा अटकाने की राजनीति बंद कर विकासोन्मुख राजनीति करने की नसीहत दी। बांसगांव संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के नेता डॉ. संजय ने कहा कि कांग्रेस की हर परियोजना गांव से होकर गुजरती है। यहां गांव को विकास की प्रथम इकाई मानकर नीतियों का निर्धारण किया जाता है। इस अवसर पर कुशीनगर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, राघवेंद्र सिंह, राधेश्याम पांडेय, अरविंद सिंह, रामप्रताप सिंह, महेंद्र गुप्त, विक्कन गिरि, शैलेंद्र कुवॅर, सौरभ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें