सलेमपुर। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के घुसरी गांव निवासी रामपरीक्षण मिश्र (70) की शुक्रवार की रात छत से गिरकर मौत हो गई। वह गोरखपुर यूनिवर्सिटी से उप कुलसचिव पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक गांव में रहते थे। शुक्रवार की रात छत से गिर जाने से वह घायल हो गए। घरवाले उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर गांव के रमाकांत मिश्र, रामपति मिश्र, सच्चिदानंद मिश्र, भीमबली मिश्र अनिल कुमार मिश्र, सौरभ मिश्र आदि शोक प्रकट किया है।