एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

त्याग की प्रतिमूर्ति थीं इंदिरा गांधी : उमेश

Deoria Updated Fri, 01 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सलेमपुर। पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की जयंती समारोह पूर्वक गुरुवार को सलेमपुर, लार, भाटपाररानी और भटनी में मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति थी। उनके बताये हुए आदर्शों पर चलने की जरूरत है। इससे देश का विकास होगा। इंदिरा जी देश की ही नहीं विश्व की नेता थी। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व लोगों के जेहन में आज भी कायम है। भारत के लिए जो उन्होंने ने किया वह आज तक किसी नेता नहीं कर सके। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष उमेश मिश्र, चंद्रभूषण सिंह, वशिष्ट मोदनवाल, जयराम उपाध्याय, रामविलास तिवारी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय और सूबेदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती मनाई गई
भाटपाररानी। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती गुरुवार को दयानंद धाम पर भारत वर्षीय आदिवासी गोड़ महासभा के प्रदेश संरक्षक रामविलास आर्य की अध्यक्षता में मनाई गयी। वक्ताओं ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें