देवरिया। उप्र टीईटी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले टीईटी पास अभ्यर्थियाें ने रविवार को हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। पहले दिन लोग उनके समर्थन में आगे आए हैं। सुबह टीईटी पास अभ्यर्थी मालवीय रोड पर पहुंचे और हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। अध्यक्ष अनुराग मल्ल ने कहा कि जिस तरह से आम लोग उनके समर्थन में आ रहे हैं। उन्होेंने कहा कि अभियान पूरे माह चलेगा। निश्चित रूप से हमें इसमें सफलता मिलेगी। जिला महामंत्री गौरीशंकर पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में हताशा का माहौल टीईटी पास अभ्यर्थियों के बीच फैला दिया है। शिक्षकों की कमी दूर करने के बजाय सरकार इस पर मौन है। कोषाध्यक्ष रघुवंश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारे जैसे बेरोजगारों से करीब 290 करोड़ रुपये दबाकर बैठी है। इस दौरान शैलेश मणि, राजीत दीक्षित, भालेंदु तिवारी, राजेश मल्ल मौजूद रहे।