एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

काउंसिलिंग में सिर्फ 12 अभ्यर्थी पहुंचे

Deoria Updated Tue, 19 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक उर्दू के सामान्य वर्ग के पद खाली रह गए। सोमवार को हुए काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों के नहीं पहुंचने से 42 पदों में नौ पदों पर ही चयन होने की संभावना दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी पद इस बार भी खाली रह जाएंगे। वहीं ओबीसी/विकलंागों की काउंसिलिंग मंगलवार को बीआरसी पर होगी। बेसिक विभाग में सहायक अध्यापक उर्दू के कुल 107 पद हैं। जिसमें सामान्य वर्ग के 42 पद हैं। इन पदों के लिए सोमवार को बीआरसी पर काउंसिलिंग हुआ। इसमें कुल पांच गुना यानी 210 अभ्यर्थियों को बुलाया गया।
लेकिन महज 12 लोग ही काउंसिलिंग में पहुंचे। जिसमें सात अभ्यर्थी चयनित हुए। दो विचाराधीन हैं और तीन अभ्यर्थियों का आवेदन पत्र निरस्त कर दिया गया। वहीं इसके पहले 26 अक्टूबर को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 22 पदों के लिए काउंसिलिंग में एक भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। जबकि अनुसूचित जनजाति के दो पद के लिए एक आवेदन पत्र आया। लेकिन काउंसिलिंग में कोई नहीं पहुंचा। इसके कारण आवेदन पत्र निरस्त हो गया। मंगलवार को ओबीसी और विकलांगों के लिए आरक्षित 29 पदों के लिए काउंसिलिंग होगी। जिसमें पांच गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

काउंसिलिंग में बीएसए एमए अंसारी, डायट प्राचार्य ब्रज भूषण चौधरी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण ओपी शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें