एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी ने जान देने की दी चेतावनी

Deoria Updated Fri, 22 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रुद्रपुर। तहसील परिसर और कार्यालयों की सफाई करने वाले सफाई कर्मचारी ने अपने पूरे परिवार के साथ जान देने की धमकी दी है। वह दो साल से नौकरी पाने की प्रत्याशा में बिना वेतन के सेवा दे रहा है। तहसील परिसर और दफ्तरों की सुबह शाम सफाई करने वाला श्याम सुंदर मृतक आश्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उसके पिता की मृत्यु के दो वर्ष बीतने के बाद भी उसका समायोजन नहीं हो पाया। दो साल से बिना वेतन के काम करने से उसका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। काम के बदले उसे वेतन के नाम पर फूटी कौड़ी भी नहीं मिलती। इस कारण उसके चार बच्चों और बीबी को पेट भरने के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाना पड़ता है।
सफाई कर्मचारी श्यामसुंदर के घर का चूल्हा तहसील में आने जाने वाले लोगों की दया पर जलता है। उसकी बीबी और बच्चें लोगों से एक दो रुपये मांग कर रोटी चलाते हैं। श्यामसुंदर के पिता हरिप्रसाद तहसील में सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त थे। सात दिसबंर 2012 को उनकी मौत हो गई। हरिप्रसाद की सेवा अभी आठ साल बाकी थी। नियमानुसार उसके वारिस पुत्र श्यामसुंदर का समायोजन हो जाना चाहिए। लेकिन समायोजन होना तो दूर मृतक पिता का बकाया धनराशि भी नहीं मिली।
विज्ञापन

तहसील दिवसों पर प्रार्थना पत्र दे देकर आजिज आ चुके पीड़ित श्यामसुंदर ने कहा कि वह डीएम से लेकर सभी आला अधिकारियों से मिल चुका है। हर तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर आजिज आ चुका है। अधिकारियों की बेरुखी से व्यथित सफाई कर्मचारी ने पूरे परिवार के साथ जान देने की चेतावनी दी। उसने कहा कि दस दिन के अंदर नौकरी पक्की नहीं हुई तो तहसील गेट के सामने पूरे परिवार के साथ जान दे दूंगा। इस बाबत एसडीएम डॉ. आरडी पांडेय ने कहा सफाई कर्मचारी के मृतक आश्रित पद पर समायोजन की कार्रवाई जल्द हो जाएगी। उसने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया है। सीडीओ ने संबधित विभाग को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें