एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरि, संजय सचिव बने

Deoria Updated Sat, 23 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सिंहासन गिरि अध्यक्ष और संजय सिंह सचिव निर्वाचित हुए हैं। सुशील कुमार मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेम कुमार श्रीवास्तव और नवनीत मालवीय को उपाध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा 12 लोग निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए मतदान में 1515 में से 1094 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सिंहासन गिरि 618 मत पाकर विजयी घोषित हुए। शिव कुमार दुबे को 264 मत मिला जबकि ओम हरिहर मिश्र को 96 मत, सुभाष चंद्र राव को 81 मत, जगत नारायण मिश्र को 26 मत प्राप्त हुआ। इस पद के लिए आठ मतदाताओं ने राइट-टू-रिजेक्ट का उपयोग किया। हारे प्रत्याशियों में सुभाष चंद्र राव और ओम हरिहर मिश्र पूर्व भी अध्यक्ष रहेे हैं। सचिव पद के लिए संजय सिंह 405 मत प्राप्त करके मनोज मिश्र को 115 मत से पराजित किया। अन्य प्रत्याशियों में अनिल सिंह को 206, राजेश तिवारी को 140 और बृजेश शर्मा को 37 मत प्राप्त हुआ। इस पद के लिए 12 मतदाताओं ने राइट-टू-रिजेक्ट का उपयोग किया और चार मत अवैध पाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुशील मिश्र 705 मत पाकर विजयी घोषित हुए। जबकि राजेंद्र जायसवाल 373 मत से पराजित हुए। राजेंद्र जायसवाल इसके पहले भी सचिव रहे है। इसमें 54 मतदाताओं ने राइट-टू-रिजेक्ट का प्रयोग किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजय श्रीवास्तव 353 मत पाकर विजयी हुए। इसी पद के ज्ञानचंद मिश्र को 289, रविंद्र प्रजापति 247 और जितेंद्र मणि 113 मत पाएं। 44 मतदाताओं ने राइट-टू-रिजेक्ट को आजमाया। उपाध्यक्ष पद के लिए दो लोग चयनित हुए, जिनमें प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव 448 और नवनीत मालवीय 422 मत पाकर विजयी हुए। इस पद के लिए दीपक त्रिपाठी 333 और जयशील शुक्ला 250 मत पाकर पराजित हुए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें