एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

12 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए

Deoria Updated Sat, 23 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को पांच पदों के लिए 12 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। दाखिल पर्चों की जांच शनिवार को और मतदान 30 नवंबर को होगा। नामांकन जमा करने के वक्त छात्र नेताओं ने जुलूस निकाल सभा की। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव अधिकारी डॉ. शिवानंद गुप्त से मिली जानकारी के अनुसार छात्रसंघ चुनाव नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए अमित सिंह, रमेश यादव, देवेश तिवारी, विमलेश्वर गुप्ता ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष के लिए नवनीत पाठक, रतन वर्मा और रजत राव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महामंत्री पद के लिए इमामुद्दीन खान और हिमांशु पांडेय ने नामांकन भरा। संयुक्त मंत्री के पद के लिए विक्की कन्नौजिया और संगम यादव ने पर्चा भरा। वहीं पुस्तकालय मंत्री के लिए इरफान अहमद और किशन जायसवाल ने पर्चा भरा। पर्चा भरने आये उम्मीदवारों ने अपने गांवों से जुलूस और समर्थक छात्रों के साथ महाविद्यालय पहुंचे। जहां उनके जुलूस को गेट पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें