एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 28 करोड़ का बजट पास

Deoria Updated Wed, 08 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक सोमवार को सभागार में गहमागहमी के बीच हुई। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली बैठक में अधिकारी सदस्यों के सवालों से घिरे रहे। सदस्यों ने स्वास्थ्य, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, कृषि, सिंचाई और गन्ना विभाग के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान 28 करोड़ एक लाख 53 हजार रुपये का बजट पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक दिन में 12 बजे शुरू हुई। राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह ने कहा कि जिला चिकित्सालय में व्याप्त समस्याओं का निदान कराया जाएगा। उन्होंने कलर डाप्लर सीटी स्कैन और शुद्ध पेयजल के लिए इंडिया मार्का-टू हैंडपंप लगाने के लिए प्रस्ताव देने को कहा। विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि अधिकारी कन्या विद्या धन के लिए छात्राओं के खाते में धनराशि जल्द भेजें। लापरवाही पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित ने सदस्याें के मांग पर कन्या विद्या धन के आवेदन पत्र में लापरवाही किए जाने पर स्कूलों के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने छात्राओं को आवेदन पत्र की पावती उपलब्ध कराने को निर्देश दिया। सदस्य अशोक यादव ने जिला पंचायत की दुकानों का धन लेकर स्थानांतरण करने का मुद्दा उठाया। ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा ने अपने ब्लॉक में पीएचसी में फैली अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि चिकित्सक निजी प्रैक्टिस करते हैं। रिंकी सिंह ने नहर, माइनर की समस्या और कोआपरेटिव बैंक की बदहाली को दूर करने की मांग की। सदस्यों ने कन्या विद्या धन के आवेदन पत्र में धनउगाही करने का मामला उठाया। कार्यक्रम में सदर विधायक जन्मेजय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजकेश्वर, अपर मुख्य अधिकारी घनश्याम राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एएन तिवारी, जल निगम के अधिशासी अभियंता सीडी दुबे, आरईएस के अधिशासी अभियंता एए सिद्दीकी, पूनम कुशवाहा, ओमप्रकाश गौतम, कन्हैया लाल जायसवाल, जगदीश यादव, अंबुज शाही और प्रमोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें