एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अधिवक्ता ने आत्मदाह की धमकी दी

Deoria Updated Mon, 20 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। उपभोक्ता फोरम का क्षेत्राधिकार कुशीनगर हस्तांतरित करने का मुद्दा गरमा गया है। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी ने क्षेत्राधिकार देवरिया नहीं करने पर कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की धमकी दी है। इसको लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री मनोज कुमार सिंह ने संघ के अध्यक्ष/मंत्री, डीएम, एसपी और मुख्य सचिव उप्र शासन को पत्र भेजकर कहा है कि विगत छह माह से उपभोक्ता फोरम का बहिष्कार चल रहा है। अधिवक्ताओं ने फोरम न्यायालय का तालाबंदी भी की है। डीएम को पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है। लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे न्यायालय का काम बाधित हो रहा है। आज भी न्यायालय में ताला बंद है। सभी पुराना और नया दावा दाखिल करने के लिए कुशीनगर को हस्तांतरित हो गया है।
इससे वादकारी और अधिवक्ताओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है। अधिवक्ता आरपार की लड़ाई लड़ने को बाध्य हैं। उन्होंने 27 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की धमकी दी है। कहा है कि इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें