एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘रोपन छपरा बनेगा आदर्श गांव’

Deoria Updated Tue, 21 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लार/सहजौर। रूपनचंद्र जूनियर हाईस्कूल के मैदान में सोमवार को स्व. भद्रसेन सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गयी। कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि अगले वर्ष आऊंगा तो यह गांव जिले का आदर्श गांव होगा। रोपन छपरा गांव में जाने वाली सड़क का शिलान्यास करते हुए कहा कि 1.79 करोड़ की लागत से यह सड़क ऊंची और चौड़ी होगी। इस सड़क का नाम भद्रसेन मार्ग रखा जाएगा। इस परिवार से मेरा व लोकनिर्माण मंत्री जी का घरेलू रिश्ता है। खराब मौसम के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकें। विद्यालयों को अनुदान की सूची में शामिल करने की बात पर उन्होंने कहा कि 100 विद्यालयों को सूची में शामिल करने के लिए सरकार गंभीरता से सोच रही है। आने वाले कुछ दिनों में इस गांव में पानी की टंकी, सोलर, पोखरे की सुंदरीकरण सहित सभी मूलभूत सुविधाएं होगी। विधायक मनबोध प्रसाद ने परासी चकलाल गांव के सामने छोटी गंडक नदी पर पुल और गांव में जाने वाली दो किलोमीटर पिच सड़क की मांग की। विद्यालय में अपने निधि से एक कमरा बनवाने की बात कही। स्कूल की छात्रा सोनी मिश्रा, कंचन, संगीता, माया, सुमन साहनी, प्रियंका, नाजिया आदि छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और ’दुल्हन न जलाए दहेज की बीमारी है’ सहित अन्य नाटक प्रस्तुत कर दहेज प्रथा पर प्रहार किया। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने पेेश किया। इस मौके जिलाध्यक्ष रामइकबाल, पूर्व विधायक सुरेश यादव, मुरारी सिंह, आशुतोष सिंह, सूरज यादव, पीएन सिंह, बलबीर सिंह दादा और विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें