एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया

Deoria Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। जिले में समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा सातवें दिन भी चली। साइकिल यात्रा में शामिल युवा कार्यकर्ताआें और नेताओं ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। साथ ही लोकसभा चुनाव 2014 में समर्थन मांगा गया। 15 फरवरी को गोरखपुर के मानबेला में होने वाली देख बचाओ-देश बनाओ रैली में आने का आमंत्रण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा देवरिया के प्रभारी डॉ. मोहसीन खान ने जीआईसी से पार्टी का झंडा दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। साइकिल यात्रा के जिला प्रभारी रविंद्र यादव ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं ने सात दिनों तक साइकिल चलाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। साइकिल यात्रा मोतीलाल रोड, मालवीय रोड, सुभाष चौक, गोरखपुर रोड, तहसील रोड, कचहरी चौराहा, पोस्टमार्टम चौराहा होते हुए भटवलिया पहुंची और यहां से पार्टी कार्यालय पर आकर साइकिल यात्रा समाप्त हुई। इस दौरान बजरंग बहादुर सिंह, व्यास यादव, छेदीलाल यादव, हृदयनारायण जायसवाल, वासुदेव वर्मा और मुहम्मद वसीम आदि समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। इस साइकिल यात्रा में महिला सभा की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, मंजू निषाद, प्रमिता सिंह, राधिका सिंह और संगीता सिंह आदि लोग भी शामिल रहीं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव अर्जुन यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मिश्रौलिया जोड़उरा बाजार से साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान मुन्ना यादव, उग्रसेन यादव, सोनू कुशवाहा, जयप्रकाश और अभिषेक आदि लोग शामिल रहे।
सपा के यूथ कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य अंबिका यादव के नेतृत्व में खुखुंदू चौराहे से साइकिल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को जिला प्रभारी रवींद्र यादव और कुंवर प्रताप सिंह ने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सूर्य नारायण यादव, राजेश यादव, रबूल करीम, संतोष और सतीश पटेल आदि प्रमुख रहे। बघौचघाट से संजय मल्ल के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकली। सपा प्रत्याशी बालेश्वर यादव ने कहा कि केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें