सलेमपुर। एक ईंट-भट्ठा मालिक पर छत्तीसगढ़ के मजदूरों ने जबरन बंधक बनाकर रखने और पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। कोतवाली पहुंचे मजदूरों को पुलिस ने मुक्त कराकर घर भेज दिया। मईल थानाक्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर तीन माह पूर्व छत्तीसगढ़ के रहने वाले करीब 30 महिला एवं पुरुष मजदूर काम करने आए र्थे। इंट-भट्ठा मालिक की प्रताड़ना से परेशान होकर वह एक माह से घर जाना चाहते थे। आरोपी है कि ईंट-भट्ठा मालिक एक माह से उन्हें बंधक बनाकर रखा था। शुक्रवार को मौका मिलते ही सभी मजदूर कोतवाली पहुंच गए और इंस्पेक्टर से अपनी पीड़ा सुनाई। कोतवाली पहुंचा ईंट-भट्ठा मालिक पुलिस के सामने भी मजदूरों को हड़काने लगा। यह देख पुलिर्स इंट-भट्ठा मालिक को डांटते हुए भगाया। भट्ठा मालिक के डर से मजदूर दो घंटे तक कोतवाली के बाहर खड़े रहे। पुलिस की मदद से सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के लिए भेजा गया। इस बाबत इंस्पेक्टर बीबी सिंह ने बताया र्कि इंट-भट्ठा मालिक का मजदूरों के पास एडवांस रकम थी। इसलिए मजदूरों से काम करवाना चाहता था। सभी मजदूरों को मुक्त कर दिया गया है।