लार। चूल्हे की चिंगारी से चुरिया देवार में सोमवार की रात लगी आग में 12 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना में दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान का अनुमान लगाया गया जा रहा है। चुरिया देवार में नदौली और चुरिया गांव के लोग देवार में झोपड़ी डालकर गुजर बसर करते हैं। रात में भृगुराशन की झोपड़ी में भोजन बनाते वक्त आग लग गई। आग में भृगुराशन की दो झोपड़ियां, एक कटरैन, योगेंद्र और रविंद्र की दो-दो झोपड़ियां और चुरिया गांव निवासी भूखल, हीरा, विश्वनाथ और जगरनाथ की एक-एक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की घना में दो लाख से अधिक रुपये के सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित भृगुराशन की पोती सरिता की 24 मई को बारात आने वाली थी। बेटी की शादी के लिए घर में रखे काफी जरूरी सामान भी आग में जलकर राख हो गए।