एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फंदे से लटककर युवक ने खुदकुशी की

Deoria Updated Tue, 10 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सलेमपुर। मझौलीराज नगर के नवका टोला पर सोमवार को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आननफानन घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नवका टोला निवासी प्रमोद कुमार ने किसी बात से नाराज होकर दोपहर में अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद घर वालों की निगाह पड़ी तो वे उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। प्रमोद मदनमोहन मालवीय स्नातकोत्तर कॉलेज में बीएससी का छात्र था। लोगों के अनुसार उसके परीक्षा में उसके दो पेपर खराब थे। इसलिए वह अवसाद में था। युवक की आत्महत्या की सूचना किसी ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। लेकिन मोबाइल नंबर स्विच ऑफ होने के चलते कुछ पता नहीं चल सका। इस बाबत इंस्पेक्टर बीबी सिंह ने बताया कि सूचना तो मिली थी। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें