एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मिहिरकांत के शूटरों की पहचान हुई

Deoria Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। बरहज के सभासद मिहिरकांत तिवारी की हत्या करने वाले शूटरों की तलाश पूरी हो गई है। दियारा के बदमाशों ने सत्यप्रकाश के साथ घटना को अंजाम दिया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। दोनों आरोपी घटना कुछ दिन से बाद से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 जून की शाम बरहज कस्बा के नंदिनी वार्ड पश्चिमी निवासी सभासद मिहिरकांत तिवारी की विद्युत उपकेंद्र के पास बाइक सवार तीन बदमाशाें ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सभासद के पिता कृष्णकांत तिवारी ने हत्या में सत्यप्रकाश जायसवाल समेत दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया। जबकि हत्या के षड्यंत्र में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया। सभी आरोपी जेल पहुंचे तो पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की। सूत्रों का कहना है कि दोनों शूटरों की पहचान बरहज पुलिस ने कर ली है जो घटना में शामिल थे। दोनों बदमाश बरहज के दियारा क्षेत्र के रहने वाले हैं और शराब कारोबार से जुड़े हैं। अवैध रूप से लाख रुपये की संपत्ति का भी अर्जन कर लिया है। दोनों शूटरों की तलाश में जब पुलिस उनके ठिकानों पर पहुंची तो पता चला कि वे घटना के कुछ दिन बाद से ही फरार चल रहे हैं। हत्या की जांच कर रही पुलिस टीम दोनों शूटरों का नाम प्रकाश में लाने के लिए उच्चाधिकारियों से संपर्क साध रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें