एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता सड़क पर उतरे

Deoria Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। एक सप्ताह से बार-बार ट्रंासफार्मर में खराबी आने से नाराज उपभोक्ता रविवार देर रात सड़क पर उतर आए। उपभोक्ताओं ने डीएम आवास के सामने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कोतवाली रोड, तिलक रोड और मोहन रोड के लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर में बार-बार खराबी आने से बिजली कटौती समस्या बनी हुई है। उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करने पर अनसुना कर रहे हैं। विभागीय लोेग रवैये में सुधार नहीं ला रहे हैं। जबकि नया ट्रांसफार्मर मौजूद होने के बाद भी फूंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। रविवार को सुबह से बिजली नहीं मिली है। जिससे दिनचर्या प्रभावित हो गई है। रात करीब 9.30 बजे एसके मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने सड़क जाम कर प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाए। जाम से वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर एसडीएम गिरिजेश चौधरी और कोतवाली इंस्पेक्टर भी पहुंच गए और मान मनौव्वल में लगे थे। इसके बाद रात करीब 10.45 बजे तक लोग माने। इस दौरान मनोज गोयल, संजय मरोदिया, सुदामा बर्नवाल, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें