एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टाउन एरिया में टेंडर डालने को लेकर बवाल

Deoria Updated Sat, 13 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रुद्रपुर। टाउन एरिया कार्यालय में शुक्रवार को टेंडर डालने को लेकर बवाल हो गया। इस दौरान तीन मनोनीत सभासदों और चेयरमैन में जमकर खींचतान हुई। सभासदों ने चेयरमैन पर समय बीतने के बाद बॉक्स में अपने हाथ से टेंडर डालने का आरोप लगाया है। सूचना के अनुसार इस दौरान एक सभासद ने टेंडर बॉक्स में पानी डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपंचायत कार्यालय में विकास कार्यों के लिए टेंडर पड़ रहा था। टेंडर डालने का दिन में दो बजे तक समय निर्धारित किया गया था। मनोनीत सभासद अरविंद शुक्ल, भभूति यादव और शशांक शेखर गुप्त ने कहा कि चेयरमैन छठ्ठे लाल निगम ने करोड़ों रुपये के काम का टेंडर लखनऊ के एक अखबार में निकलवाकर गुपचुप ढंग से अपने चहेते ठेकेदारों से टेंडर डलवा रहे थे। इस दौरान निर्धारित समय बीतने के बाद चेयरमैन स्वयं अपने हाथों से बॉक्स में अनुबंध पत्र डाल दिए। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गए। सभासदों ने नियम विरुद्ध ढंग से पड़े टेंडर को निरस्त करने को जिलाधिकारी से मिलने को कहा। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में धांधली की शिकायत की है। इस बाबत चेयरमैन छठ्ठे लाल निगम ने कहा कि टेंडर नियमानुसार पड़ा है। कुछ अराजकतत्व विरोध करने पहुंचे । उनमें से कुछ लोगों ने टेंडर बॉक्स में पानी डालने का भी प्रयास किया। टेंडर की कार्रवाई पूरी करा ली गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें