एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस से दुर्व्यवहार और फायरिंग पर एसपी गंभीर

Deoria Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। हादसे के बाद न्यूकॉलोनी में पुलिस के सामने फायरिंग करने और पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी के खिलाफ एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा सख्ती के मूड में हैं। उन्होंने नामजद आरोपी के अलावा अज्ञात युवक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भाजपा नेता समेत अन्य लोगाें ने मंगलवार को एसपी से मुलाकात की। जबकि दूसरे पक्ष के लोग क्रास केस के लिए एसपी के पास प्रार्थना पत्र दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, रविवार की देर रात न्यू कॅालोनी मोहल्ले में दो कार के बीच टक्कर हो गई थी। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के बाद गाड़ी को कब्जे में लेने लगी। समझौते की बात चल रही थी। इसी दौरान किसी ने हवा में कई राउंड गोलियां चला दी। कुछ पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। न्यूकालोनी के रहने वाले विनय कुमार भगत और अशोक मणि त्रिपाठी ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने गंभीर धाराओं में एक नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। पूरे मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने सीओ सिटी सुशील सिंह और कोतवाल श्रीधराचार्य पांडेय को मामले में तत्काल कार्रवाई का निर्देश भी दिया। मंगलवार को भाजपा नेता प्रेम अग्रवाल, विनय कुमार भगत और उनके पुत्र आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मुलाकात की। उनका कहना था कि दुर्घटनाग्रस्त कार पर संदेह जताते हुए उन्होंने गाड़ी के पेपर जांच की भी मांग की। आरोपी पक्ष से कुछ अधिवक्ताओं ने पूरे मामले की जांच कर मामले में क्रास केस दर्ज करने की बात कहीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र भी दिया है। वहीं एसपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें