एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रोजगार का झांसा देकर खून निकाल लिया

Deoria Updated Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। सिंगापुर में रोजगार के लिए 24 युवकों से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। युवकों का खून निकालकर बाकायदा मेडिकल चेकअप भी हुआ। पांच नवंबर की कोलकाता से सिंगापुर उड़ान भी थी। लेकिन एजेंट ट्रेन में युवकों का साथ छोड़कर फरार हो गया। साथ में उनका पासपोर्ट भी ले गया। कोलकाता पहुंचे युवक एजेंट को न पाकर हैरान हो गए। ठगी की जानकारी उन्होंने घरवालों को दी। भीखमपुर रोड पर पहुंचकर पीड़ित युवक एजेंट की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीबाजार, कोतवाली, लार और बिहार के रहने वाले 24 युवकों ने रोजगार की तलाश में भीखमपुर रोड निवासी एक एजेंट से संपर्क किया। उसने सभी को सिंगापुर भेजने का वादा किया। उनसे सवा-सवा लाख रुपये भी ले लिया। शहर के एक क्लीनिक पर खून निकालकर उनका मेडिकल चेकअप किया गया। एजेंट ने बताया कि रिपोर्ट दिल्ली से आएगी। पांच नवंबर को कोलकाता से सिंगापुर के लिए उड़ान होगी। पहली नवंबर को युवक एजेंट के साथ कोलकाता के लिए निकले। लेकिन रास्ते में एजेंट उतर गया। स्टेशन पहुंचकर युवकों ने एजेंट की तलाश शुरू की। लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार को सभी लड़के देवरिया पहुंचे। शिव मंदिर कचहरी चौक पर उनके परिवारवाले भी मौजूद थे। एजेंट को खोजते हुए सभी भीखमपुर रोड पहुंचे। लेकिन एजेंट नहीं मिला। क्लीनिक वाले ने भी कुछ बोलने से इंकार कर दिया। कोतवाल श्रीधराचार्य पांडेय ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है। मामला बड़ा है अगर बच्चों के साथ ठगी हुई है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें