एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिना टेंडर नाले का निर्माण कराने का आरोप

Deoria Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भाटपाररानी। एक सभासद ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर नगर में बिना टेंडर नाले का निर्माण कराने का आरोप चेयरमैन पर लगाया है। वहीं पत्र में लिखा है कि अगर इसकी गंभीरता से जांच कराई जाए तो ऐसे कई मामले सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या 12 की सभासद अनुराधा जायसवाल की ओर से उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र में लिखा है कि रतसिया मार्ग स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से सोहनपार रेल क्रॉसिंग तक करीब 250 मीटर बनने वाले नाला का निर्माण शुरू हो गया है। लेकिन इस नाले का टेंडर नहीं कराया गया है। चेयरमैन और नगर पंचायत कर्मचारियों की मिलीभगत से नाले का निर्माण गलत तरीके से कराया जा रहा है। सभासद ने तत्काल निर्माण कार्य रोकने तथा इसकी जांच कराने की मांग की है। सभासद का दावा है कि अगर इस मामले की जांच कराई जाए तो नगर में कई ऐसे कार्य हुए हैं जिसका टेंडर नहीं निकाला गया है। इस बाबत चेयरमैन सोनमती कुशवाहा ने बताया कि इस नाले का निर्माण तीन भाग में होना है। इसका टेंडर फरवरी माह में हुआ था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें