एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चार घंटे उपद्रवियों के कब्जे में रही जेल

ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 26 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
जेल के अंदर कैदियो को काबु करने के लिए छोडे गैए आंसू गैस से पुलिस कर्मियो को भी परेशानी हुयी।
विज्ञापन

Next Article

देवरिया जेल में बवाल की पटकथा सोमवार रात को ही लिख दी गई थी। सुबह उसे अंजाम देना था। बनारस की तर्ज पर बंदी बवाल करना चाहते थे। उनके टारगेट पर जेल अधीक्षक रंग बहादुर पलेट थे। शातिर बदमाशों की मंशा मुट्ठी बंदीरक्षक नहीं भाप पाए। जिससे जेल प्रशासन की नाकामी माना जा रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में दूसरे जिले से आए बदमाश वर्चश्व जमाना चाहते हैं। सहूलियत और सुविधा की मांग बंदी लगातार कर रहे थे। लेकिन जेल अधिकारियों की लगातार सख्ती ने सभी को बागी बना दिया। नतीजा यूपी की सुरक्षित जेलों में शुमार देवरिया जेल जल उठी। जेल में आग लगाने के अलावा कई बैरकों में तोड़फोड़ की गई। चार घंटे तक जेल उपद्रवियों के कब्जे में रही। चार सौ पुलिसकर्मी बनाम चौदह सौ बंदी। इस स्थिति में हालात बद से बदतर हो गए।
\
लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने करीब बीस उपद्रवियों को चिन्हित किया जिन्होंने तय रणनीति का खुलाया किया। सूत्रों की माने तो बंदियों का नेतृत्व कर रहे अपराधी जेल अधीक्षक पर हमले की फिराक में थे। वह बनारस जेल की तरह उत्पात कर जेल पर धौंस जमाने की बात कह रहे थे। विवाद की सुनियोजित कड़ी देखकर पुलिस दंग रह गई। जेल में भड़की आग अभी शांत नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए है। विवाद करने वाले शातिरों को चिहिन्त कर गैर जनपद  भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें